Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

सोने से पहले खा ले लहसुन की 1 काली फिर देखे इसका फायदा

Posted at: Aug 25 2019 2:32AM
thumb

हमरे घर के किचन में लहसुन आसानी से मिल जाता है। इसे हर सब्जी में भी डाला जाता है। लेकिन आपको बता दें कि इस लहसुन के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। लहसुन में एलिसिन नामक मुख्य तत्व होता है, जोकि एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड गुणों से भरपूर होता है। लहसुन खाने से कमजोर हड्डियां मजबूत बनती हैं और इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स पुरुषों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा भुना हुआ लहसुन खाने से हृदय को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं रहता और साथ में यह कॉलेस्ट्राल को भी कम करता है।

1. लहसुन हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर रात को सोने से पहले एक कच्चा लहसुन का सेवन करें। तो हमारे बाल हमेशा घने और काले बने रहेंगे।

2. रात में सोने से पहले लहसुन खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों तथा घुटनों में दर्द की समस्या दूर होती है।

3. रात को सोने से पहले लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

4. रात को सोते समय एक कच्चा लहसुन खाने से शरीर की स्टेमिना बढ़ती है। जिससे शरीर की कमजोरी से छुटकारा मिलता है।

5. लहसुन में ऐलीसिन नाम का पदार्थ होता है जो पुरुषों के मेल हार्मोन यानी सेक्‍स हार्मोन के स्‍तर को ठीक रखता है। इससे पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिस्‍फंक्‍शन दूर होता है।