Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

सहारनपुर में कार की चपेट में आने से युवक की मृत्यु

Posted at: Aug 25 2019 8:57PM
thumb

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद कस्बे के निकट रविवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। देवबंद के पुलिस उपाक्षीशक अजय शर्मा ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी समिति के सामने एक युवक सड़क पर कर रहा था। उसी दौरार कार की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई। उसकी शिनाख्त मुजफ्फरनगर के मोहल्ला महमूद नगर निवासी अख्तर के 35 वर्षीय पुत्र साजिद के रुप में हुई। साजिद यहां मंडी में खरीदारी करने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।