Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

अरुण जेटली की अंत्येष्टि में शामिल हुए नीतीश

Posted at: Aug 25 2019 9:24PM
thumb

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। श्री जेटली की अंत्येष्टि नई दिल्ली स्थित निगमबोध घाट पर सम्पन्न हुई। घाट पर मुख्यमंत्री कुमार ने श्री जेटली के पार्थिव शरीर का नम आंखों से अंतिम दर्शन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह  एवं अन्य भी उपस्थित थे।