Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

बादाम खाने का फायदा ही नहीं नुकसान भी है बहुत जाने....

Posted at: Aug 26 2019 2:35PM
thumb

नई दिल्ली। बादाम खाने के नुकसान भी हैं। कई बार लोगों को ये पता नहीं होता कि कितना बादाम खाना चाहिए। स्नैक्स में बादाम को हेल्दी समझ कर ढेर सारा इसे खा लेना फायदे की जगह नुकसान देता है। बादाम में कैल्शियम, फास्फोरस,विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन ,हेल्दी फैट और एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है, इसलिए ये कई बीमारियों को दूर करने के साथ इम्युनिटी भी बढ़ाता है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। 

बादाम खाने के फायदे-

1. बादाम ओवर इटिंग रोकने में हेल्प करता है क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और मिनिरल्स आपके पेट को देर तक भरा रखते हैं।

2. बादाम डाइबिटिज में भी काफी फायदेमंद है। अमेरिकन डाइबिटिज एसोसिएशन ने भी ये माना है।

3. भीगे बादाम में विटामिन बी कांप्लेक्स होता है और ये कैंसर को रोकता है।

4. जिन्हें लैक्टोज और ग्लूटेन से एलर्जी है, उन्हें बादाम वाला दूध पीना चाहिए।

5. बादाम खाने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

ये लोग भूलकर भी न खाएं बादाम 

1. जिनको हाई बीपी कि प्रॉब्लम है उन्हें बादाम खाने से बचना चाहिए।

2. किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर में दिक्कत हो तो आपको बादाम बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए।

3. यदि आप एंटीबायोटिक ले रहे तो आपको बादाम खाने से परहेज करना चाहिए।

4. हाइपर एसिडिटी की प्रॉब्लम में भी बादाम नहीं खाना चाहिए।

5. जिनका वेट ज्यादा है वे भी बादाम से परहेज करें।