Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

रेसिपी

जाने मुंग दाल के लड्डू बनाने की विधि

Posted at: Aug 27 2019 1:36PM
thumb

सामग्री : 250 ग्राम छिलके वाली मूंग दाल, 1 टेबलस्पून बेसन, 2 कप देसी घी, 1/2 कप नारियल कद्दूकस किया, 1 कप शक्कर, 1 कप पानी, 2 टेबलस्पून कतरे काजू-बादाम, 1 टेबलस्पून चिरौंजी।

विधि :

1. मूंग की दाल को रात में भिगो दें।

2. सुबह छिलके निकाल कर धो लें, थोड़े-बहुत छिलके रहने दें।

3. चीनी व पानी मिलाकर थोड़ी देर पकायें।

4. जरा सा दूध डालकर चीनी की गंदगी साफ कर लें।

5. मूंग की दाल में थोड़ा सा पानी मिलाकर बारीक पीस लें।

6. कड़ाही में आधा टी-कप घी गरम करें। बेसन डाल कर एक-दो मिनट भूनें। फिर पिसी दाल डालकर लगातार चलाते हुए भूनें। बीच-बीच में घी डालती जायें।

7. जब दाल अच्छी तरह भुन जायें तो चाशनी डाल दें। कटे मेवे व नारियल मिलायें।

8. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ दे तो गैस बंद कर दें।

9. ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।