Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

सोने-चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ा

Posted at: Aug 31 2019 4:09PM
thumb

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर सरकार ने दोनों कीमती धातुओं का आयात शुल्क मूल्य बढ़ा दिया है। आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है जिसके आधार पर सोने-चांदी तथा कुछ अन्य वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाया जाता है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड की अधिसूचना में कहा गया है कि सोने का आयात शुल्क मूल्य 14 डॉलर बढ़ाकर 496 डॉलर प्रति दस ग्राम किया गया है। चाँदी के आयात शुल्क मूल्य में 33 डॉलर की वृद्धि हुई है तथा अब यह 596 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गयी है। बोर्ड हर पखवाड़े आयात शुल्क मूल्य की समीक्षा करता है।