Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

इन 3 राशि के लड़कों को कभी समझ नहीं पाती है लड़कियां

Posted at: Sep 5 2019 12:07PM
thumb

शादी के बाद हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति उसे रानी बनाकर रखे... लेकिन अब बात जब रिलेशनशिप की आती है तो राशि के हिसाब से यह भी पता चल जाता है कि आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता कितना लंबा चलेगा। ऐसे में आज हम उन राशि के लड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कियों उन्‍हें समझ नहीं पाती। 
कर्क
कर्क राशि के लोग अपने भीतर के जज्बातों को बयां करने में वक्त लगा देते हैं और शब्दों के जरिए दिल की बात आसानी से नहीं कह पाते हैं। ये ही वजह है कि लड़कियां इस राशि वाले लड़कों को जल्दी नहीं समझ पाती हैं। 
मिथुन
मिथुन राशि के लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। काफी लंबे वक्त बाद वृश्चिक राशि वाले किसी पर पूरी तरह से भरोसा कर पाते हैं। ये ही वजह है कि इनके रिलेशनशिप में कई बार परेशानी आने लगती है। हालांकि इस राशि के अपने जल्दी किसी को अपने सिक्रेट्स नहीं बताते हैं और न ही जल्दी किसी के सामने खुलकर खुद को अभिव्यक्त करते हैं।  
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के लोग जरा कूटनीतिक होते हैं। ऐसे में यह लोग आसानी से अपनी सच्ची भावनाओं को भी छिपा लेते हैं। ये लोग अपने गुस्से और ईष्या को भी आसानी से छिपा लेते हैं। ये लोग जल्दी-जल्दी अपने विचारों और राय को भी बदल लेते हैं। ऐसे में इनका पार्टनर कई बार कंफ्यूज हो जाता है और लड़कियां इस राशि के लड़कों को आसानी से नहीं समझ पाती हैं।