Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

खेल

भारत 10 स्वर्ण सहित 25 पदक जीतकर चोटी पर रहा

Posted at: Sep 11 2019 7:52PM
thumb

नई दिल्ली। भारत 10 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 25 पदक जीतकर बुधवार को समाप्त हुए ट्रैक एशिया कप के छठे संस्करण में पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। आईजी स्टेडियम के साइकिंलग वेलोड्रोम में भारत ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन दो स्वर्ण और एक कांस्य सहित तीन पदक जीते। उज़्बेकिस्तान चार स्वर्ण और तीन रजत सहित कुल सात पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा जबकि मलेशिया चार स्वर्ण और एक रजत सहित पांच पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। भारतीय साइकिंलग की नयी सनसनी रोनाल्डो लेतोनजाम ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए अपना चौथा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुष जूनियर किरिन स्पर्धा में स्वर्ण जीता।
उनके अन्य तीन स्वर्ण स्प्रिंट, एक किलोमीटर टाइम ट्रायल और टीम स्प्रिंट में थे। रोनाल्डो ने हाल में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में में दो पदक जीते थे और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन को एशिया ट्रैक कप में भी बरकरार रखा। किरिन में रोनाल्डो ने कजाखस्तान के राइडरों को पीछे छोड़ कर स्वर्ण अपने नाम किया। स्वर्ण जीतने के बाद रोनाल्डो ने कहा, ‘‘यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और हर प्रतियोगिता के साथ मैं अपने समय में सुधार करता जा रहा हूं। मैं अपने परिवार के आशीर्वाद से यह सफलता हासिल कर सका हूं।
मौजूदा विश्व रैकिंग में नंबर एक और आगामी ओलम्पिक में भारत की उम्मीद एसो एलबेन ने आसानी से पुरुष एलीट किरिन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और महत्वपूर्ण अंक हासिल किये जो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने में महत्वपूर्ण होंगे। इस स्पर्धा में भारत के अमरजीत सिंह को कांस्य पदक मिला। स्टार साइक्लिस्ट देबोराह और मयूरी ल्युटे ने महिला एलीट किरिन स्पर्धा में निराश किया और वे टॉप छह में जगह नहीं बना पायीं। भारतीय साइकिंलग महासंघ के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने टीम के प्रदर्शन पर Ÿखुशी जताई और कहा कि यह ओलम्पिक की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।