Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का प्रसारण करेगा सोनी

Posted at: Sep 12 2019 12:24AM
thumb

मुंबई। टोक्यो ओलंपिक के लिये पहले क्वालिफाइंग कुश्ती टूर्नामेंट विश्व चैंपियनशिप का आयोजन कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में 14 से 22 सितंबर तक होगा और इसका प्रसारण सोनी नेटवर्क इंडिया पर किया जाएगा। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार विश्व कुश्ती संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग इस चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है जो टोक्यो ओलंपिक के लिये पहला क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है। 

चैंपियनशिप का प्रारंभिक राउंड केवल सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा। सभी तीन वर्गों पुरूष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती के सेमीफाइनल और फाइनल के सभी वजन वर्गों के मुकाबलों का प्रसारण सोनी टेन-3 एसडी और एचडी, सोनी ईएसपीएन एसडी और एचडी चैनलों पर किया जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से रात आठ बजे तक प्रसारित किये जाएंगे।