Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

विदेश

युगांडा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 11 घायल

Posted at: Sep 12 2019 12:25AM
thumb

कम्पाला। युगांडा में लुवेरो के मध्य शहर में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। युगांडा के यातायात और सड़क सुरक्षा प्रवक्ता चार्ल्स सेबमबुलिदे ने टेलीफोन के जरिये इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देर रात लगभग एक बजे वोबुलेंजी में कम्पाला-गुल्लू राजमार्ग पर एक बस ने धीमी गति से चल रहे एक ट्रक को टक्कर मार दी। रॉबिन कंपनी से संबंधित जो राजधानी कम्पाला से उत्तरी जिले किटगाम का सफर कर रही थी।

सेबमबुलिदे ने कहा कि बस चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था जिसके कारण उसने आगे चल रहे ट्रक को नहीं देखा और बस बेकाबू होकर ट्रक से जा भिड़ी। प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया और मृतकों के शव लुवारो शवगृह में ले जाए गए। पुलिस के मुताबिक अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं तेज गति से गाड़ी चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने और ओवरलोडिंग के कारण होती हैं। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक युगांडा में प्रत्येक वर्ष करीब 20,000 दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें लगभग दो हजार लोगों की मौत हो जाती है।