प्रदेश
Posted at: Sep 12 2019 1:03AM
चेन्नई। अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बुधवार को एक मलेशियाई महिला के पास सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोना जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि सिंगापुर से मुंबई आने वाली इंडिगो एयरलाइंस में सोना ले जाने के संदेह के बाद त्रिचि के विजयराघवन को अधिकारियों ने रोक लिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने उसके पास 300 ग्राम वजन की तीन सोने की छड़ें पकड़ीं। एक अन्य घटना में मलेशिया के नेगेरी सेम्बीलन के रहने वाली नूर लीना बिन्ती अब्दुल्लाह को सोना रखने के सन्देह में आगमन हाल के बाहर रोका गया। वह एयर एशिया फ्लाइट से आयी थी। उसकी जांच में पाया गया कि उसने सोने को जींस के कमर के हिस्से और सेनेटरी पैड में छिपाया था। जब्त सोने का वजन 582 ग्राम था।