Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

विदेश

टोंगा के प्रधानमंत्री एकिलिसी पोहिवा का निधन

Posted at: Sep 12 2019 9:10AM
thumb

मॉस्को। दक्षिण प्रशांत महासागरीय द्वीप समूह टोंगा के प्रधानमंत्री एकिलिसी पोहिवा का न्यूजीलैंड में 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। राष्ट्रीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया ने प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार लोपेटी सेनिटूली के हवाले से बताया कि न्यूजीलैंड में ऑकलैंड शहर के एक अस्पताल में निमोनिया का इलाज कर रहे श्री पोहिवा का निधन हो गया है। न्यूजीलैंड रेडियो के अनुसार पोहिवा इस वर्ष की शुरुआत से ऑकलैंड में इलाज करा रहे थे। वह 2014 से टोंगा के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे।