Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

खेल

2 बार लिया संन्यास..अब 36 की उम्र में फिर वापसी करेंगी ये खिलाड़ी

Posted at: Sep 14 2019 11:53AM
thumb

मुंबई। बेल्जियम की एक महिला टेनिस खिलाड़ी किम क्लिस्टर्स दो बार संन्यास लेने के बाद 36 साल की उम्र में कोर्ट पर फिर वापसी करेगी। एक तरह जहां इस उम्र की खिलाड़ी संन्यास लेने की सोचते वहीं क्लिस्टर्स वापसी कर रही है। किम क्लिस्टर्स साल 2020 में होने वाले डब्ल्यूटीए से टेनिस में वापसी करेंगी। क्लिस्टर्स चार बार की सिंगल्स ग्रैंड स्लैम विजेता हैं। उनका कहा है कि वह इसे एक चुनौती के रूप में लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा कुछ नहीं सोचती मैं कुछ साबित करना चाहती हूं, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए चुनौती की तरह है।
आपको जानकारी में बता दें, किम ने साल 2007 में संन्यास ले लिया था, जब वह पहले बच्चे को जन्म देने वाली थीं। इसके बाद उन्होंने दो साल बाद 2009 में वापसी की और अमेरिकी ओपन (2009, 2010) तथा ऑस्ट्रेलियन ओपन (2011) पर कब्जा किया था। लेकिन चोट के चलते उन्होंने साल 2012 में फिर से संन्यास ले लिया था।