Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

महंगी हुई ये धमाकेदार बाइक - कंपनी ने इतनी बढ़ाई कीमत

Posted at: Sep 16 2019 12:47PM
thumb

मुंबई। केटीएम ने देश में अपनी सबसे सस्ती बाइक 125 Duke की कीमत बढ़ा दी है। अब KTM 125 Duke की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,24,998 रुपए कर दी गई है। केटीएम ड्यूक 125 की कीमत में लॉन्च के बाद यह चौथी बार वृद्धि की गई है। इस बाइक की कीमत में करीब 7,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि कंपनी ने भारतीय बाजार में नवंबर 2018 के अंत में इस बाइक को 1,18,163 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत में पेश किया था। वहीं अब इस बाइक की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 1,24,998 रुपए कर दी गई है। बात करें इंजन की तो KTM Duke 125 में 124.7cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,500 rpm पर 14.5hp का पावर और 8,000 rpm पर 12Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।
इस बाइक की स्टाइल Duke 200 की तरह दिखाई देती है। हालांकि दोनों बाइक्स में अलग अलग ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे यह अलग दिखाई देती है। KTM Duke 125 में सिंगल चैनल ABS यूनिट दी गई है। बाइक के फ्रंट में 300 mm डिस्क और रियर में 230 mm डिस्क है। इसमें ट्रेली फ्रेम, ऐल्युमिनियम स्विंगआर्म के साथ फ्रंट में 43MM यूएसडी फ्रॉक और रियर में 10-स्टेप अडजेस्टबेल मोनोशॉक दिया है। बाइक की सीट हाइट 818 mm और इसका वजन 148 किलोग्राम है।