Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

टोयोटा की फॉर्च्यूनर हुई लॉन्‍च -कीमत 33 लाख रुपए

Posted at: Sep 17 2019 12:10PM
thumb

मुंबई। टोयोटा की फॉर्च्यूनर भारत में दस साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर कंपनी ने इसका एनिवर्सरी एडिशन लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 33.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। कंपनी ने इसे फॉर्च्यूनर टीआरडी सेलिब्रेट्री एडिशन नाम से पेश किया है। इसे डीजल एटी 4x2 वेरिएंट पर तैयार किया गया है। फॉर्च्यूनर टीआरडी सेलिब्रेट्री एडिशन में कुछ कॉस्मैटिक अपडेट किए गए हैं जो इसे रेग्यूलर मॉडल से अलग और प्रीमियम बनाते हैं। इसके फ्रंट और रियर बंपर में ब्लैक टच दिया गया है।
कार में आगे और पीछे की तरफ टीआरडी बैजिंग दी गई है, वहीं फ्रंट फेंडर पर सेलिब्रेट्री एडिशन बैजिंग दी गई है। राइडिंग के लिए इस में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, वहीं डीज़ल एटी 4x2 वेरिएंट में 17 इंच के व्हील दिए गए हैं। एनिवर्सरी एडिशन को ड्यूल-टोन में पेश किया गया है। इसकी बॉडी को पर्ल व्हाइट और छत को एट्टीट्यूड ब्लैक कलर में रखा गया है।