Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

देश

70 की उम्र में ये महिला गरीबों को फ्री में खिलाती हैं इडली-सांभर

Posted at: Sep 17 2019 4:52PM
thumb

रामेश्वरम। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रुपए में इडली बेचने वाली अम्‍मा कमलाथल ने बीते दिनों से खूब चर्चा बटोरी। उनके बाद ऐसा ही एक और नाम सामने आया है। अग्नि तीर्थम में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रानी रामेश्वरम के नजदीक फुटपाथ पर दुकान चला कर गरीबों को मुफ्त में इडली खिलाती हैं। उन्होंने बताया कि वह एक प्लेट इडली के 30 रुपये लेती हैं, लेकिन ग्राहकों पर पैसे के लिए जोर नहीं डालतीं। जिनके पास पैसा नहीं है, उन लोगों को फ्री में इडली खिलाती हैं। बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह आज भी खाना पकाने के लिए ईंधन के रूप में लकड़ी का ही इस्तेमाल करती हैं।
इससे पहले तमिलनाडु के कोयंबटूर में 83 वर्ष की महिला कमलाथल की कहानी सामने आई थी। जिसमें वह अपने गांव के मजदूरों को सिर्फ एक रुपए में इडली सांभर खिलाती हैं। बिजनेस टायकून महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने कमलाथल का साधारण झोपड़ी में इडली तैयार करते हुए वीडियो शेयर किया तो उनकी कहानी आग की तरह फैल गई। जिसके बाद केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और स्टील मंत्री धर्मेद्र प्रधान की मुख्य भूमिका में सरकार ने उन्हें एलपीजी कनेक्शन दिया।
कमलाथल की कहानी सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैली, जब बिजनेस टायकून महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने उन्हें एक साधारण झोपड़ी में इडली तैयार करते हुए वीडियो शेयर किया। सरकार ने उन्हें आगे बढ़कर एलपीजी कनेक्शन जारी कर दिया और इसमें केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और स्टील मंत्री धर्मेद्र प्रधान में एक सक्रिया भूमिका निभाई। महिंद्रा ने कहा, "यह शानदार है। कमलाथल को स्वास्थ्य की यह सौगात देने के लिए भारत गैस कोयंबतूर को धन्यवाद। जैसा कि मैंने पहले ही कहा था, मैं उनके निरंतर एलपीजी के लागत को वहन कर खुश होऊंगा.. और आपकी चिंता और विचारशीलता के लिए धन्यवाद, धर्मेद्र प्रधान.।