Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

बाढ़ पीडितों की मदद के लिए पहुंची सेना

Posted at: Sep 17 2019 7:31PM
thumb

भोपाल। मध्यप्रदेश के बाढ़ प्रभावित भिण्ड, मुरैना और श्योपुर जिलों में सेना की सुदर्शन चक्र कोर के इन्फैन्ट्री और ईएमई के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सेना ने कल सोमवार सुबह से ही जिला प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए भिण्ड, मुरैना और श्योपुर जिले के बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित तहसीलों अंबा, सरई, छोला और चिनोनी में राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया है। सेना के 7 बचाव दल बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। बाढ़ से बचाए लोगों को सेना द्वारा जरूरी सुविधाएं जैसे भोजन, पानी और मेडिकल सुविधाएं उनको प्रदान किया जा रहा है।