Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

खेल

दिल्ली वुशू टीम ने जीते 4 स्वर्ण और 4 रजत

Posted at: Sep 18 2019 12:13AM
thumb

चंडीगढ़। पंजाबी यूनिवर्सिटी में चल रही 18वीं जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप की पिछले दो साल की विजेता टीम दिल्ली ने अच्छा प्रदर्शन करते हुये अब तक 4 स्वर्ण ओर 4 रजत जीत लिए है। दिल्ली वुशु टीम 2017 और 2018 में जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप की विजेता रही है।

प्रतियोगिता के पहले दो दिनों में जूनियर एशियाई कांस्य पदक विजेता रेज़िना तमांग ने दो स्वर्ण पदक लिए। रेज़िना ने लड़कियों के नानकुआन में और नानदाओ में स्वर्ण पदक जीते। साजन थापा ने लड़कों के नानकुआन में स्वर्ण और नानदाओ में रजत पदक जीता। सुरोजीत सरदार ने लड़कों के नानदाओ में स्वर्ण और नानकुआन में रजत पदक जीता। इसके अलावा विवेक अधिकारी ने दाओशू इवेंट में रजत और अभिषेक महतो ने ताईजी कुआन में रजत पदक जीता।