Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

संत वेश में जो गलत करे, उसके खिलाफ आवाज उठनी चाहिए : दिग्विजय

Posted at: Sep 18 2019 12:19PM
thumb

भोपाल। भगवा वस्त्रधारियों पर दिए बयान के बाद विवादों में घिरे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यदि संत वेश में कोई भी गलत आचरण करता है, तो उसके खिलाफ आवाज उठनी ही चाहिए। कल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित संत समागम में दिए अपने बयान के कुछ ही घंटे बाद सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिंदू संत हमारी सनातन आस्था का प्रतीक हैं, इसीलिए उनसे उच्चतम आचरण की अपेक्षा है। यदि संत वेश में कोई भी गÞलत आचरण करता है, तो उसके ख़लिाफÞ आवाजÞ उठनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी सनातन धर्म का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि उसकी रक्षा की जÞम्मिेदारी भी सबकी है।