Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘छिछोरे’

Posted at: Sep 18 2019 1:13PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म ‘छिछोरे’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। सुशांत और श्रद्धा की जोड़ी वाली फिल्म छह सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्मने  पहले सप्ताह 68 करोड़ रुपये की कमाई की थी। छिछोरे को दर्शकों की ओर से तारीफ मिल रही है। नितेश तिवारी निर्देशित छिछोरे माउथ पब्लिसिटी के दम पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी एक इंजीनियरिंग के स्टूडेंट पर केंद्रित है जो पढ़ाई में कम और लड़कियों में ज्यादा ध्यान देता है। इसी किरदार के हिसाब से फिल्म का नाम 'छिछोरे' रखा गया है।