Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

बाल-बाल बची मौनी रॉय - ऊपर से गिरा बड़ा पत्थर

Posted at: Sep 18 2019 3:31PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मौनी रॉय एक हादसे में बाल-बाल बच गई।  दरअसल मौनी की कार पर एक पत्थर आकर गिरा है, जिससे उनकी कार की छत को नुकसान हुआ है। इस एक्सीडेंट में मौनी को कोई चोट नहीं आई है। मौनी कार से कहीं जा रही थीं कि तभी पत्थर मेट्रो के चल रहे काम के चक्कर में उनकी कार की छत पर गिरा है।
हादसे में मौनी की कार की सन रूफ टूट गई। मौनी ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए मौनी ने लिखा है कि, मैं अपने काम पर जा रही थी। जूहू सिग्नल पर एक बड़ा सा पत्थर कार पर गिर गया। 11 मंजिल की ऊंचाई से। मैं कुछ नहीं कर सकती थी, लेकिन सोचिए कि अगर कोई सड़क से गुजर रहा होता तो क्या होता।