Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मनाली में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार, दो महिलाएं रेस्क्यू

Posted at: Sep 18 2019 5:25PM
thumb

मनाली। हिमाचल प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में दो लोगों को लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो युवतियों को रेस्क्यू किया है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस की एक टीम ने एक सूचना के आधार पर अलेऊ स्थित एक होटल में देर शाम छापा मारा जहां कथित तौर पर सैक्स रैकेट चल रहा था। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पकड़े गए लोग बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस सम्बंध में मामला दर्ज कर लिया है और वह जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।