Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

समानता का अधिकार ही महिलाओं की सफलता की कूंजी है- धामी

Posted at: Sep 18 2019 6:59PM
thumb

जालंधर। पंजाब राज्य महिला आयोग की सदस्य किरणप्रीत कौर धामी ने आज कहा कि संविधान  महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अधिकार प्रदान करता है जो देश में महिलाओं  की सफलता की कुंजी है। स्थानीय एचएमवी कॉलेज में राष्ट्रीय महिला आयोग की सहायता से पंजाब राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का बुधवार को समापन  हुआ, जिसमें कानूनी विशेषज्ञों ने विभिन्न अधिकारों और प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर धामी ने कहा कि महिलाओं के  अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानूनी जागरुकता आवश्यक है। 

आयोग सक्रिय रूप से  महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में जागरुकता पैदा कर रहा है और उन्हें परामर्श भी प्रदान कर रहा है, उन्होंने कहा कि आयोग भविष्य में भी  इस तरह के सेमिनार आयोजित करेगा। कौर ने इस बात पर भी जोर दिया कि शिक्षा लड़कियों के लिए  महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का मौका देती है। अतिरिक्त जिला अटॉर्नी मनीत दुग्गल और उप जिला अटॉर्नी रितु ग्रोवर और रूपम सहित विशेषज्ञों ने बाल यौन अपराध संरक्षण कानून, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम पर प्रकाश डाला। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के रखरखाव और कल्याण अधिनियम 2007, घरेलू हिंसा अधिनियम से महिलाओं का संरक्षण 2005 और सेमिनार में अन्य अधिकारों की जानकारी दी गयी।