Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

सलमान खान की छोटी बहन दूसरी बार हुई प्रेग्नेंट

Posted at: Sep 20 2019 2:04PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने इस खबर की पुष्टि की है। जब अर्पिता और आयुष आईफा अवॉर्ड में पहुंचे तो उनसे इस बारे में पूछा गया। इस पर आयुष कहते हैं, 'कुछ बहुत अच्छा होने वला है। हां, अर्पिता और मैं दूसरा बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। ये बहुत ही शानदार जर्नी होने वाली है।   
'हम फिर से इस जर्नी को शुरू करने वाले हैं और अपने आने वाले बेबी के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।' अर्पिता आईफा अवॉर्ड में पहुंचीं तो उनका बेबी बंप भी दिख रहा था। अर्पिता एक बेटा आहिल भी है। जिसका जन्म 2016 में हुआ था। आहिल, अपने सलमान मामू के चहेते हैं। अक्सर सलमान को अपने भांजे आहिल के साथ खेलते देखा जाता है।