Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

सांसद-अभिनेत्री नुसरत जहां ने मां दुर्गा के गाने पर किया दमदार डांस

Posted at: Sep 20 2019 3:36PM
thumb

मुंबई। पश्चिम बंगाल में इन दिनों दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। बंगाल में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की रौनक देखने वाली होती है। इस महापर्व के शुरू होने से कुछ दिन पहले लोकसभा सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मां दुर्गा के गाने पर डांस किया है। डांस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस गाने को यूट्यूब पर 9 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती एक दुर्गा पूजा सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस गाने में दोनों अभिनेत्रियां बिल्कुल पारंपरिक लुक में दिखाई दे रही हैं। नुसरत जहां ने हैवी ज्वेलरी के साथ बहुत सुंदर सी साड़ी पहनी हुई हैं। वहीं मिमी चक्रवर्ती हरे रंग की साड़ी में दिख रही हैं।