Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

टीवी अभिनेत्री को हुआ डेंगू - इंस्टा स्टोरी पर सुनाई दास्तान

Posted at: Sep 20 2019 3:38PM
thumb

मुंबइ्र। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहसिन खान ने ट्विटर पर जानकारी दी थी कि उन्हें डेंगू हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर फैंस को जानकारी देते हुए लिखा- 'डेंगू हो गया है। बाहर ज्यादा देर रुकने पर सर्तक रहे। इंशाअल्लाह जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।' वही इसके बाद अब खबर है कि मोहसिन खान की ऑनस्क्रीन मां का रोल निभा रहीं अभिनेत्री नियति जोशी को भी डेंगू हो गया है। 
नियति जोशी ने इंस्टा स्टोरी पर ये दुखद खबर शेयर की है। नियति जोशी ने अस्पताल के बेड से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जल्द ही वापसी करूंगी। डेंगू हो गया है। बता दे, मोहसिन और नियति से पहले एक्टर जैन इमाम और ईशा सिंह को भी डेंगू होने की खबर सामने आई।
बात करें नियति जोशी की तो वे शो में कार्तिक की सौतेली मां का रोल निभा रही हैं। नियति ने एक्ट्रेस पारुल चौहान को रिप्लेस किया है। नियति जोशी के काम को लोग पसंद कर रहे हैं। कार्तिक-नायरा की लव स्टोरी पर बेस्ड फैमिली शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में 3000 एपिसोड पूरे करने का जश्न मनाया है। ये शो सबसे लंबे चलने वाले शो की फेहरिस्त में शामिल हो गया है। 3000 एपिसोड पूरे करने की खुशी ने मेकर्स ने कई सारी पार्टियां रखी थीं। इस सेलिब्रेशन को धूमधाम से मनाया गया था। पार्टी में लीड एक्टर्स शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने जमकर डांस किया।