Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

पीरियड्स में करना है सेक्स तो इन बातों का रखें ख्याल

Posted at: Oct 8 2019 3:40AM
thumb

दुनिया में हर लड़की को एक उम्र के बाद पीरियड शुरू हो जाते हैं। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने से कई लड़कियां कतराती हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इस दौरान सेक्स से जरा भी परहेज नहीं करते। इस दौरान सेक्स करने के कई फायदे होते हैं जिन्हें कई लोग नहीं जानते। अगर आप भी पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो जानें कुछ जरूरी बातें। अगर महिलाएं पीरियड के दौरान सेक्स करती है तो उनका स्ट्रेस और दर्द दोनों काफी हद तक कम हो जाते हैं। दरअसल इस दौरान सेक्स करने से मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स में राहत मिलती है। क्योंकि सेक्स के बाद एंडोर्फिन्स रिलीज़ होते हैं यह खुलासा एक शोध से हुआ है।

शोध से पता चला कि पीरियड में सेक्स करने से महिलाओं के शरीर में मेंस्ट्रुअल टिश्युज़ का फ्लो काफी तेज हो जाता है। इसी वजह से उनके पीरियड्स भी जल्दी ख़त्म हो जाते हैं। इतना ही नहीं महिलाओं को इस दौरान होने वाली क्लॉटिंग समस्या भी हल हो जाती है। इस शोध में यह भी सामने आया है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने पर भी लोग इस बारे में बात नहीं करते। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि लोग इस दौरान सेक्स नहीं करते। शोध में सामने आया है कि 30 प्रतिशत लोग पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाना पसंद करते हैं। हालांकि इस दौरान सुरक्षा का ख़ास ख्याल रखना पड़ता है। अगर सुरक्षा का ध्यान न रखा जाए तो महिलाओं को सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। क्योंकि पीरियड्स में उनका सर्वाइकल वॉल ज्यादा खुला रहता है। इसलिए इस दौरान संबंध बनाने से पहले सुरक्षा का बेहद ख्याल रखना जरूरी है।