Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

विदेश

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में सात की मौत

Posted at: Oct 20 2019 2:04AM
thumb

अबुजा। नाइजरिया के दक्षिणी क्षेत्र में शनिवार को नाइजीरिया के राज्यपाल काफिले की एक गाड़ी की अन्य वाहन से टक्कर हो गयी जिससे दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि सड़क हादसा दक्षिणी क्षेत्र में बेनिन-औची एक्सप्रेसवे पर हुया और दुर्घटना में कम से कम तीन लोग घायल भी हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि हादसा राज्यपाल काफिले की एक गाड़ी की सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से टक्कर के कारण हुआ। स्टेट पुलिस के उपायुक्त दनम्लम मोहम्मद ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे में सात लोगों की जान गयी है जबकि घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है।