Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

खेल

इस खिलाड़ी ने किया गलत काम - मिली 5 साल की सजा

Posted at: Oct 20 2019 11:23AM
thumb

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गुलाम बोदी स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाए गए और उन्हें इसके लिए 5 साल की सजा सुनाई गई है। प्रीटोरिया कमर्शियल क्राइम कोर्ट ने शुक्रवार को बोदी को ये सजा सुनाई। बोदी आईपीएल में भी खेल चुके हैं।
बोदी पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं जिन्हें 2004 के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की रोकथाम और संयोजन के तहत सजा दी गई है। बता दें कि ये नियम हैंसी क्रोनिए मैच फिक्सिंग कांड के बाद बनाया गया था। पिछले साल नवंबर में, 40 साल के इस खिलाड़ी को खेल गतिविधियों से जुड़े भ्रष्टाचार के आठ मामलों में दोषी ठहराया, गया लेकिन उन्होंने अदालत से दया की भीख मांगी, क्योंकि उन्हें 15 साल तक की सजा हो सकती है।
बता दें कि बोदी को 2015 में घरेलू क्रिकेट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग मामले का दोषी पाया गया था। इसके बाद के सालों में हुई जांच के दौरान उन्हें दोषी पाया गया और अब उन्हें सजा सुनाई गई। वे दक्षिण अफ्रीका पहले खिलाड़ी हैं जिन पर 2004 के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चला और फिर सजा हुई। गौरतलब है कि पूर्व कप्तान हांसी क्रोन्य के मैच फिक्सिंग प्रकरण के बाद ये अधिनियम लाया गया था।