Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

देश

चुनावी रैली में बेहोश होकर गिरी पंकजा मुंडे, अस्पताल में भर्ती

Posted at: Oct 20 2019 1:39PM
thumb

मुंबई। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे शनिवार को बीड जिले के परली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंच पर बेहोश हो गई। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया और जहां उनकी स्थिति बेहतर हुई है।
मुंडे 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में परली विधानसभा क्षेत्र से अपने चचेरे भाई और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे को चुनौती दे रही हैं। प्रचार अभियान के अंतिम दिन शहर में अपनी पांचवीं रैली को संबोधित करते समय वह बेहोश होकर गिर गईं।
बीजेपी कार्यकर्ता और उनकी बहन व बीड की सांसद प्रीतम मुंडे उनकी मदद को दौड़े। बीजेपी प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने बताया कि मुंडे के व्यस्त चुनाव प्रचार कार्यक्रम के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा होगा। पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि मुंडे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और वह स्वस्थ हो रही हैं।