Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

एक महीने में होना हैं मोटा तो इन चीजों का करें सेवन,जल्‍द दिखेगा असर

Posted at: Nov 11 2019 1:41AM
thumb

अगर आपका शरीर बेहद ही पतला या दुबला है और आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। तो आप हमारे इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको मोटा होने के उपाय। इन उपायों की मदद से आप महज एक महीने के अंदर ही मोटे हो जाएंगे और पतले शरीर से आपको निजात मिल जाएगी। इन उपायों को जरूर आजमाएं।
 
1.केला और दूध- केले और दूध का सेवन एक साथ करने से आसानी से वजन बढ़ाया जा सकता है। जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं वो रोज सुबह खाली पेट दो केले खाएं और केला खाने के बाद दूध पी लें। एक महीने तक रोज दो केले और दूध खाने से आपका वजह बढ़ जाएगा।
2.पनीर खाए- पनीर बेहद ही ताकतवर आहार होता है और इसे खाने से वजन बढ़ जाता है। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में पनीर को भी शामिल कर सकते हैं। हालांकि आप पनीर का सेवन रात के समय ना करें और इसे हमेशा दोपहर के भोजन में ही शामिल करें।
3.अंडे और दूध- अंडा और दूध भी वजन बढ़ाने के लिए अच्छा विकल्प हैं। अगर रोज सुबह दो अंडे और दूध एक साथ लिए जाएं तो वजन आसानी से बढ़ जाता है। रोज इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से तेजी से वजन बढ़ाया जा सकता है।
4.चने खाएं- चने का सेवन भी मोटा होने के उपाय में से एक उपाय है। आप रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाएं। काले चने सेहत के लिए लाभदायक होते हैं. काले चने में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है.
5.चॉकलेट- चॉकलेट खाना भी मोटा होने के उपाय में से एक हैं। चॉकलेट को भी वजन बढ़ाने के लिए कारगर माना जाता है और चॉकलेट खाकर भी आसानी से वजन को बढ़ाया जा सकता है।
6.खजूर- खजूर में पाए जाने वाले तत्व वजन को आसानी से बढ़ा देते हैं और खजूर की मदद से महज एक महीने के अंदर ही 2 से 4 किलो वजन बढ़ाया जा सकता है।