Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

विदेश

पाकिस्तान शख्स से शादी करके बुरी फंसी भारत की काजल

Posted at: Nov 13 2019 5:41PM
thumb

दुबई। पाकिस्तान की एक पूर्व भारतीय महिला को पहचान-पत्र के लिए इधर-उधर भटकना पढ़ रहा है। 3 महीने से भटकने के बावजूद पाकिस्तान उसके पहचान-पत्र का नवीनीकरण नही कर रहा। शारजाह निवासी इस भारतीय महिला ने 19 साल पहले अपना नाम, धर्म और राष्ट्रीयता बदल कर एक पाकिस्तानी आदमी से शादी कर ली थी, लेकिन इतना समय बीतने के बावजूद महिला के पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है।
गल्फ न्यूज के अनुसार काजल रशीद खान नाम की महिला ने 31 जुलाई को अपना पाकिस्तानी पहचान पत्र नवीनीकरण के लिए दिया था। अभी तक महिला को उसका नया पहचान पत्र नहीं मिल पाया है क्योंकि पाकिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों को अभी ‘सत्यापित' किया जा रहा है। सामान्यत: इस पूरी प्रक्रिया में सात से 10 दिन लगते हैं और नया पहचान पत्र मिल जाता है।