Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

FM स्टूडियो पहुंची रानू मंडल, गाया ये गाना

Posted at: Nov 18 2019 3:17PM
thumb

मुंबई। रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ कि वह रातोंरात सुपरस्टार बन गई। अब रानू मंडल का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रानू एक एफएम स्टूडियो में गाना गाते हुए दिख रही हैं। खबरों की मानें तो रानू की यह वीडियो उत्तर प्रदेश जिला कानपुर से वायरल हुआ है।
बताया जा राह है कि रानू मंडल ने हाल में एक इवेंट शो के लिए रेड एफएम इंडिया के स्टूडियो पहुंचीं थी। सामने आई रानू की इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानू अपने सुपरहिट सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी गाती नजर आ रही हैं। इस दौरान रानू के साथ उनकी मेकअप आर्टिस्ट भी नजर आ रही हैं। वीडियो में रानू गोल्डन और वाईट लहंगा पहने दिखाई दे रही हैं।