Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

तानाजी में काजोल का फर्स्ट लुक रिलीज

Posted at: Nov 18 2019 3:42PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आने वाली फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर में उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। तानाजी द अनसंग वॉरियर में काजोल और अजय देवगन की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर से काजोल का फर्स्ट लुक सामने आया है।काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तानाजी फिल्म से अपना लुक शेयर किया है। काजोल ने अपना लुक शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मैं आपको हारने नहीं दूंगी। फिल्म के पोस्टर में काजोल मराठी लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में काजोल का लुक काफी इंटेंस लग रहा है। सिर पर पल्लू लिए, माथे पर बड़ी सी बिंदी और नोज रिंग पहने हुए काजोल का लुक बेहद दमदार है। तानाजी की कहानी 17वीं सदी पर बेस्ड है। फिल्म तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बनी है। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।