Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा का पहला लुक रिलीज

Posted at: Nov 18 2019 3:46PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पहला लुक रिलीज हो गया है। आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा 1994 में प्रदर्शित ऑस्कर विनिंग फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स और रॉबिन राइट लीड रोल में थे। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर की मुख्य भूमिका है।फिल्म का पहला लुक रिलीज हो गया है। इस लुक में आमिर एक बेहद क्यूट सरदार जी के रूप में हैं। इस लुक को ट्विटर पर शेयर करते हुए आमिर खान ने लिखा, ‘‘सत श्री अकाल जी, मैं लाल... लाल सिंह चड्ढा। फैंस को आमिर खान का ये लुक बहुत पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।हाल ही में चंडीगढ़ में फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग शुरू की गई है।