Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

हैदराबाद रेप पर दीपिका पादुकोण ने साधी चुप्‍पी

Posted at: Dec 2 2019 1:49PM
thumb

मुंबई। हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना ने पूरे देश को दहला दिया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर गुस्सा जाहिर किया है और अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण से जब इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपनी चुप्पी साधे रखी। एक्ट्रेस दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ थीं। यहां उन्होंने कार्तिक की आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' के एक गाने 'धीमे धीमे' का हुक स्टेप किया था। इन दिनों सोशल मीडिया पर 'धीमे धीमे चैलेंज' चल रहा है।
कार्तिक ने दीपिका से इस गाने के स्टेप करने के लिए कहा था। दीपिका भी पीछे नहीं रहीं और वो बिल्कुल कदम से कदम मिलाते हुए डांस करने लगीं। दोनों जब डांस कर रहे थे तब एयरपोर्ट पर मौजूद उनके फैंस वीडियो बनाने लगे। डांस के बाद जब दीपिका एयरपोर्ट से निकलने लगीं तो उनसे एक पत्रकार ने हैदराबाद रेप और हत्या मामले पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही। पहले तो दीपिका उस पत्रकार की ओर देखती हैं लेकिन सवाल के बाद वो देखकर भी अनदेखा कर आगे बढ़ जाती हैं। दीपिका का ये रिएक्शन देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।