Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

देश

MP : रीवा में बस-ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत - 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Posted at: Dec 5 2019 2:03PM
thumb

मध्यप्रेदश। मध्य प्रदेश के रीवा में यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा गुरुवार सुबह लगभग छह बजे हुआ। 
मौके पर पुलिस पहुंच गई है और बस में दबे लोगों को निकालने में जुटी है। घायलों को रीवा के संजय गाधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा आज सुबह छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे। घायल यात्रियों के मुताबिक चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। इस दौरान गुड़ बायपास पर वो अपना नियंत्रण खो बैठा और बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए जिससे ड्राइवर और वहां बैठे यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।