Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

रणबीर-दीपिका की जोड़ी फिर मचाएंगी धूम!

Posted at: Dec 5 2019 2:32PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर धूम मचा सकती है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते रहे हैं। रणबीर और दीपिका ने फिल्म बचना ए हसीनों, ये जवानी है दीवानी और तमाशा में एक साथ काम किया है। कहा जा रहा है कि रणबीर अब दीपिका के साथ लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म में नजर आएंगे। चर्चा थी कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ऑन स्क्रीन हिट जोड़ी डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में नजर आएगी। यह भी चर्चा थी कि अजय देवगन भी काम करेंगे लेकिन कुछ कारणों से वह इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए। वहीं, अब रणबीर और दीपिका के साथ फिल्म बनाये जाने की खबर है।