लाइफ स्टाइल
Posted at: Dec 13 2019 2:07AM
आपने कई बार लोगों को गुड़ खाने की सलाह देते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपको मालूम है की गुड़ सेहत के साथ -साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। इसके साथ ही गुड़ चेहरे की दाग -धब्बे को भी मिटाता है। खास बात ये है की गुड़ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। दोस्तों उम्र बढ़ने के साथ -साथ चेहरे पर झुर्रियां आनी शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए आपको रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए।
क्योंकि गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट होते है जो फ्री रेडिक से लड़ने में सहायक है। इसलिए रोजाना गुड़ का सेवन जरूर करें। गुड़ में ढेर सारे मिनरल और विटामिन पाए जाते है। जो एक क्लींजर की तरह काम करते है। गुड़ खाने से कब्ज की शिकायत भी नहीं रहती है। इससे पेट साफ होता है और स्किन पर ग्लो आता है। आपको गुनगुने पानी में गुड़ मिलाकर सेवन करना चाहिए। खून साफ न होने से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती है। गुड़ खून भी साफ करता है और एनीमिया से भी बचाता है। इसलिए रोजाना गुड़ का सेवन जरूर करें।