Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

Oyo के 2 हजार कर्मचारियों पर लटकी तलवार - कंपनी करेंगी बाहर

Posted at: Dec 21 2019 12:10PM
thumb

नई दिल्ली। ओयो होटल्स एंड होम्स के दो हजार कर्मचारियों पर खतरे की तलवार लटकी है, नए साल में कंपनी देशभर से दो हजार लोगों को नौकरी से निकाल सकती है। कर्मचारियों की छंटनी के पीछे कंपनी को हो रहा नुकसान एक बड़ी वजह है। 
जिन विभागों में छंटनी होगी, उनमें सेल्स, सप्लाई और ऑपरेशन शामिल हैं। जिन लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा, उनको भविष्य में भरने पर भी संदेह के बादल हैं। इसमें उन कर्मचारियों को भी निकाला जाएगा, जिनको अपने कार्य के पहले अच्छी रेटिंग मिली हुई है।  
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि ओयो के कई वर्टिकल्स ऐसे हैं, जहां पर तकनीक का विस्तार हो रहा है और वहां पर लोगों की जरूरत नहीं है। सेल्स टीम में शामिल कुछ लोगों को ग्राहक सेवा टीम या फिर बिजनेस डेवलपमेंट टीम में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए लोगों को ट्रेनिंग भी कंपनी की तरफ से दी जाएगी।