Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

हेल्‍थ

सिर्फ लहसुन एक कली मर्दों के लिए है खास, जानें सेवन करने का समय...

Posted at: Dec 23 2019 1:33AM
thumb

लहसुन हर घर में इस्तेमाल में लाया जाता है। आमतौर पर लोग भोजन में इसका खूब इस्तेमाल करते हैं मगर इसके फायदों के बारे में नहीं जानते। लहसुन अपने स्वाद, एंटी बायोटिक तत्वों और सेहत लाभ के लिए जाना जाता है। लेकिन आज हम आपको लहसुन की कली और उसके फायदे के बारे में बताते हैं। आप सबको पता हैं कि लहसुन आसानी से सबके घरों में मिल जाता है। लहसुन ढेरों औषधियों से भी युक्त होता है जोकि हेल्थ को हमेशा सही रखता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं लहसुन को खाने के फायदों के बारे में। और ये भी बताएंगे अगर आप रात में सोते समय इसे खा लेते हैं तो आपको किन-किन परेशानियों से निजात मिल सकती है...

लहसुन के फायदे:- स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उनके लिए खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। ये ब्लड सर्कुलेशल को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही दिल की सेहत के लिए भी लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है।
-लहसुन के सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ को आसानी से साफ किया जा सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो पेट साफ करने के लिए लहसुन कारगर है।
-लहसुन एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से ही भरपूर होता है। रात को सोते टाइम एक कच्चा लहसुन खाने से ही सर्दी, जुकाम बुखार जैसी समस्याएं भी खत्म होती है। और साथ ही यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
-सांस से जुड़ी सभी प्रॉबल्म दूर हो जाती है। जिन लगों को सांस लेने में दिक्कत आती है। उनके लिए भुना हुआ लहसुन काफी फायदेमंद है।
-लहसुन में पोटेशियम और साथ ही फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो हम आपकी हड्डियों को मजबूत भी बनाते हैं। रोजाना रात को सोते समय एक लहसुन की कली खाने से भी हड्डियां हमेशा मजबूत रहती हैं। और साथ ही जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या भी नहीं होती है।
मर्दों के लिए क्या हैं फायदे- लहसुन में सेलेनियम होता है। यह इंफर्टिलिटी से बचाता है।
-इसमें एंटी बैक्ट्रीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे सांस और मुहं की बदबू दूर होती है। महिलाएं पुरुषों की ओर अट्रैक्ट होती हैं।
-लहसुन में प्रोटीन होता है। इससे मसल्स टोंड होती हैं।
-इसमें कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है।
-लहसुन में कैलशियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
-इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज होती है। इससे वजन कंट्रोल रहता है।
-इसमें फाइबर्स होते हैं। इससे कब्ज जैसी पेट की प्रॉब्लम्स दूर होती हैं।