Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

करियर

अनूपपुर में सेना भर्ती आयोजन 7 फरवरी से

Posted at: Jan 1 2020 6:43PM
thumb

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में 7 से 19 फरवरी तक सेना भर्ती का आयोजन किया जायेगा। सेना भर्ती कार्यालय मुख्यालय जबलपुर द्वारा 7 फरवरी से 19 फरवरी तक इंदिरा गांधी राष्टट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय परिसर में सेना भर्ती का आयोजन किया जायेगा। यह भर्ती सेना में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक क्लर्कध् स्टोर कीपर, सैनिक ट्रेड्समन (10 वीं एवं 8 वीं पास), सैनिक नर्सिंग सहायक पशु चिकित्सा एवं सैनिक तकनीकी के लिए है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसके लिए वेबसाइट पर 22 जनवरी तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। सभी आवेदकों को सलाह दी गई है कि समय से पूर्व अपना पंजीयन कर एडमिट कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर निर्धारित समय व तिथि में रिपोर्ट करें।