Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

महिलाओं में सेक्स ड्राइव कम होने के ये 5 खास कारण...

Posted at: Jan 19 2020 1:05PM
thumb

सेक्स ड्राइव कम होने का डर हर महिला में एक समय के बाद आने लगता है, कुछ महिलाओं में समय से पहले भी यह समस्या होने लगती है।
बदलते परिवेश और लाइफ स्टाइल में सेक्स को लेकर बात करना आसान हो गया है। महिलाओं में सेक्स प्रति लगाव कम होने की समस्या बहुत आम है, ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में यह बहुत कम देखने को मिलता है। यह समस्या महिलाओं के साथ पुरुषों की लाइफ को भी प्रभावित करता है।
क्योंकि लाइफ पार्टनर जब सेक्स को प्रति उदासीन हो जाता है तो रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है।
खून की कमी से होता है एनीमिया, दूर करने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स शरीर में आयरन की कमी को इन लक्षणों, संकेतों से पहचानें
लो सेक्स ड्राइव की समस्या से महिलाओं के मानसिक स्तर पर भी काफी असर होता है। सेक्स ड्राइव कम होने का डर हर महिला में एक समय के बाद आने लगता है, कुछ महिलाओं में समय से पहले भी यह समस्या होने लगती है। जब भी यह समस्या महिलाओं में आती है उनका सेक्स के प्रति लगाव कम हो जाता है या सेक्स के दौरान उदासीन हो जाती हैं।
आइए जानते हैं महिलाओं में यौन इच्छा कम होने के कारण।
हार्मोन्स- जैसा की हम सब जानते हैं कि हमारे शरीर के कई काम हार्मोंस से संचालित होते हैं। कुछ खास हार्मोंस के कारण ही सेक्स लाइफ अच्छी रहती है। अगर वही हार्मोंस कम होने लगे तो सेक्स लाइफ प्रभावित होने लगती है। कई बार लिबिडो के स्तर में भी अनियमितता होने के कारण ऐसा होता है। तनाव, डिप्रेशन और दवाओं के ज्यादा इस्तेमाल से भी हार्मोंस पर असर पड़ता है।
नींद की कमी - बदलती जीवन शैली और रात में ज्यादा देर तक जगने की आदत की वजह से सोने के प्रति लोगों में लापरवाही देखी जाती है। नींद कम आने की वजह से शरीर पूरी दिन थका हुआ रहता है और इसकी वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं जो हेल्थ के लिए नुकसानदेह होते हैं। कई शोध में इस बात का पता चला है कि जो लोग अच्छी नींद लेते हैं उनकी सेक्स लाइफ बेहतर होती है।
खून की कमी- महिलाओं में हर माह होने वाले पीरियड की वजह से अक्सर शरीर में आयरन और कई एसिडों की कमी देखी जाती है। आयरन की कमी की वजह से अक्सर महिलाएं एनिमिया की शिकार हो जाती है। एनिमिया या आयरन की कमी की वजह से महिलाओं के जननांगो में सही से ब्लड सर्कुलेशन नहीं होता और सेक्स ड्राइव कम होने लगती है।
स्ट्रेस या डिप्रेशन- जीवन में सबसे ज्यादा घातक कोई चीज होती है तो वह होती है स्ट्रेस या डिप्रेशन, क्योंकि इसकी वजह से शरीर कब अपनी क्षमता खो देता है लोगों को पता ही नहीं चलता है। स्ट्रेस अगर लगातार रहता है तो मन में सेक्स के प्रति इच्छा ही नहीं होती है। ज्यादा समय तक अगर स्ट्रेस रहता है तो टेस्टोस्टेरोन हार्मोंन का उत्पादन भी कम होता है जो सेक्स लाइफ के लिए सबसे अहम हार्मोंन होता है।