Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

देश

OMG! युवक ने एक ही मंडप में दो लड़कियों संग की शादी

Posted at: Jan 21 2020 12:24PM
thumb

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में शादी से जुड़ा एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक ही मंडप में दो युवतियों से एक साथ विवाह के फेरे लिए। बता दें कि इस शादी के लिए दोनों युवतियों की रजामंदी थी। दोनों से युवक के संबंध थे, इनमें से एक दुल्हन सप्ताह भर पहले ही युवक किशोर के बेटे की मां बनी है। 
मिली जानकारी के मुताबिक शादी से पहले एक वधू का एक सप्ताह का बच्चा है। बताया गया है कि मारंगपुरी की लड़की कविता ने शादी से कुछ ही दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया है, जो कि एक सप्ताह का है। बच्चे का अभी नामकरण संस्कार तक नहीं हो पाया था। युवक किशोर कुमार जब कोसमी गांव की लड़की से शादी करना चाहा तो उसकी पूर्व प्रेम प्रसंग वाली मारंगपुरी के लड़की कविता ने इस पर आपत्ति जताई तथा उसने किशोर कुमार के साथ खुद के शादी का प्रस्ताव रखा।
अधिवक्ता और कोया समाज के बस्तर संभाग अध्यक्ष देवदास कश्यप ने बताया कि 1935 के आदिवासी लॉ में बहुपत्नी यानी एक से ज्यादा पत्नी स्वीकार्य हैं। नियमों के मुताबिक, इसके लिए दोनों पक्षों व समाज की स्वीकृति होना अनिवार्य है। हिंदू लॉ में दो पत्नी रखना अस्वीकार्य है। इसमें शिकायत कार्रवाई का प्रावधान है। आदिवासियों पर हिंदू लॉ लागू नहीं होता है।