Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

विदेश

दुल्हन हनीमून पर मां को भी ले गई संग, पति ने मां से ही...

Posted at: Jan 23 2020 1:20PM
thumb

एक मां ने बेटी को ही धोखा दे दिया और दामाद से शादी कर ली. 34 साल की महिला ने घटना के करीब 10 साल बाद दिल टूटने की दर्दनाक कहानी शेयर की है। लंदन के ट्विकेनहम की रहने वाली लौरेन वॉल की शादी के अभी 2 महीने भी नहीं हुए थे कि पति अचानक घर से चले गए। उन्हें रिश्तेदारों के जरिए ही पता चल सका कि उनके पति, उनकी ही मां के साथ रहने लगे हैं। लौरेन ने पौल से 2004 में शादी की थी। मां जूली ने शादी में करीब 14 लाख रुपये खर्च किए थे। लौरेन काफी खुश हो गई थी और अपनी मां को भी हनीमून पर संग ले गई थीं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है।

हनीमून से लौटने के कुछ वक्त बाद ही जूली और पौल साथ रहने लगे. ये लौरेन के लिए बहुत बड़ा झटका था। जिस मां को उनकी परवाह करती थी, उन्होंने ही धोखा दे दिया था। लौरेन को दूसरा झटका तब लगा जब कुछ महीने बाद ही मां जूली ने पौल के बच्चे को जन्म दिया। कई सालों बाद मां जूली और पौल ने शादी भी कर ली। इस शादी में बेटी लौरेन भी शरीक हुई. उसी शख्स को मां के साथ शादी के वादे करते देखते हुए जिसके साथ कभी वह खुद शादी कर चुकी थी।