Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

रात भर गड्ढा खोदती रही यह हथिनी, लोगों ने देखा तो रोने लगा पूरा गाँव

Posted at: Jan 24 2020 1:16AM
thumb

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक मामला सामने आया है जहॉ पता चलता है कि ए‍क हथिनी का बच्‍चा काफी गहरे गड्ढे में गिर जाता है।  जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये हथिनी रात के समय अपने बच्‍चे के साथ जंगल पार कर रही थी। उसी समय उसका छोटा बच्चा रास्ते में बने एक गड्ढे में गिर गया। उसे बाहर निकालने के लिए हथिनी ने काफी संघर्ष किया।  लगातार बिना रुके उसने 11 घंटे तक गड्ढा खोदा। वहीं आपको बता दें कि घबराहट में हथिनी अपने बच्चे के ऊपर ही और मिट्टी डालती जा रही थी।
 
जिससे उसने सुबह तक मिट्टी खोदना जारी रखा लेकिन उसके बाद भी वो बच्चे को बाहर नहीं निकाल पाई। अंतिम में जब वो थक कर रोने लगी तो उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लेकिन उन्‍हें समझ नहीं आ रहा था कि वो क्‍यों रो रही तभी उन्‍हें पता चला कि उसका बच्‍चा गिर गया है जिसके बाद वो उसकी मदद को आगे आए और फिर केला देकर उसका ध्‍यान भटकाया और फिर उन्होंने बच्चे को बाहर निकाल लिया। जिसके बाद हथिनी अपने बच्‍चे के साथ जंगल में चली गई।