Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

बंदरों की वजह से इस जगह नहीं हो रही लड़कियों की शादी

Posted at: Jan 24 2020 2:53AM
thumb

बिहार। बिहार के पटना में बंदरों की वजह से इस गांव की लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही है। इस गांव में बंदरों का इतना आंतक है कि यहां लोग बारात लेकर आने से कतराते हैं। लड़के वाले बारात के साथ इस गांव में जाना नहीं चाहते हैं। गांव में बंदरों का खौफ ऐसा है कि गांव में अविवाहिताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। क्योकि यहां इतने बंदर हैं जो कि लोगों को लहुलुहान करने में बिल्कुल देर नहीं लगाते हैं, इसलिए यहां लोग बारात लाने से डरते हैं आप जानते हैं कि बंदर कितना उत्पाद मचाते, यहां पर बंदर इतने बेखौफ हो गए हैं कि उनके सामने हर कोई हार गया है, गांववालों का कहना है कि यह गांव बंदरों की कहानी की वजह से मशहूर हो गया है और लोग यहां शादी करने से डरते हैं। अभी कुछ वक्त पहले यहां एक बारात आई थी, खुशी में मग्न, हंसते-गाते लोग यहां की एक लड़की को ब्याहने आए थे लेकिन इसी बीच उन पर बंदरों के एक झुण्ड ने हमला कर दिया और कईं लोगों को लहुलुहान कर दिया, सिर्फ इसी गांव का नहीं, बल्कि आस-पास के कईं गांवों का भी यही हाल है जिस वजह से यहां की लड़कियां कुंवारी हैं।