Tuesday, 16 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

हवाई सफर करने वालों के लिए बुरी खबर - महंगा होगा टिकट

Posted at: Jan 28 2020 1:11PM
thumb

मुंबई। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि अप्रैल महीने से विमान से सफर करना महंगा होने वाला है। हवाई सफर में बढ़ोतरी की ये वजह एयरपोर्ट नेविगेशन चार्ज के चलते होगा। दरसल, अप्रैल महीने से एयरपोर्ट नेविगेशन चार्ज में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। सिविल एविएशन मंत्रालय ने इसके लिए कंसल्टेशन पेपर जारी कर दिया है। सीएनबीसी आवाज ने सूत्रों के हवाले बताया है कि साल 2024-25 से इसे 4 फीसदी और बढ़ाने का प्रस्ताव है।
बता दें कि एयरपोर्ट पर नेविगेशन सुविधा देने के लिए एयरपोर्ट नेविगेशन सुविधा चार्ज लगाया जाता है। उसके बाद इस चार्ज को हवाई यात्रियों से प्रति फ्लाइट के आधार पर लिया जाता है। मंत्रालय के इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसले के लिए अगले सप्ताह एक बैठक होनी है। बता दें कि पिछले 20 साल से नेविगेशन सुविधा शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।