Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

लॉकडाउन के बीच भिंडी काटती दिखी ही मशहूर अभिनेत्री

Posted at: Mar 30 2020 12:08AM
thumb

मुंबई। कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इस समय अपने घर में कैद हो गए है। इसी बीच अभिनेत्री डेजी शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भिंडी काटती दिखाई दी। इस वीडियो में आप देख सकते है कि डेजी भिंडी के साथ-साथ टमाटर काटती नजर आ रही हैं। डेजी शाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। उनके चाहने वाले इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लुक की बात करें तो डेजी सिर पर टॉवल बांधे हाथ में चाकू लिए भिंडी काटती नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप नका चेहरा काफी उतरा हुआ लग रहा है।
इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'भिंडी से टमाटर की तरफ बढ़ते हुए। सेल्फ आइसोलेशन, कुछ भी करो, बस घर पर रहो।' उनकी इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने कमेंट किया है। डेजी शाह की यह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।