Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

देर से पहुंची बारात, दुल्हन ने भी नहीं किया इंतजार, मंडप में थामा किसी और का हाथ

Posted at: May 27 2020 10:30AM
thumb

बिजनौर। यह घटना पिछले हफ्ते बिजनौर के नांगलजट गांव में हुई थी। दुल्हन ने अपने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया और इसके बाद एक स्थानीय व्यक्ति से शादी कर ली। लेकिन वो देर रात दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा। इसके बाद दोनों परिवारों के दरम्यान दहेज को लेकर विवाद काफी विवाद हो गया। दहेज की मांग को लेकर अब दुल्हन और उसके परिवार वाले तंग हो चुके थे। ऐसे में दुल्हन के परिवार ने दूल्हे और उसके परिवार को घर में बंद कर उनके कीमती सामान छीन लिए व उनकी पिटाई की।

इसके बाद यहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हल्दौर स्टेशन हाउस ऑफिसर के मुताबिक दोनों परिवारों ने पुलिस से संपर्क किया है। इसके बाद दोनों परिवार एक समझौते पर पहुंच गए। लेकिन दुल्हन दूल्हे के साथ नहीं जाना चाहती थी इस मामलें में दोनों परिवारों की आपसी सुलह की वजह से कोई लिखित शिकायत नहीं थी। शनिवार को जब दोनों का तलाक हुआ तो मामला सुलझ गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ जाने पर दुल्हन ने गांव के एक दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली।